
दिल्ली में किसका बढ़ेगा बिजली बिल, किन कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा असर, सारा कंफ्यूजन दूर हुआ
Delhi Electricity Bill: राजधानी दिल्ली में अब बिजली महंगी हो जाएगी। दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) की ओर से बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद यहां के लोगों में ये कंफ्यूजन पैदा हो गया था कि किसका बिल बढ़ेगा, किसका नहीं। इसको लेकर दिल्ली की उर्जा मंत्री आतिशी मर्लेना ने बयान जारी किया है। जिसे जानने के बाद आपका सारा कंफ्यूजन दूर हो जाएगा। अपने बयान में आतिशी ने कहा कि पहले से जिनका बिल जीरो आ रहा था, उनका बिल जीरो ही आएगा, लेकिन जिनका बिल 200 यूनिट से ऊपर है या वो बड़े उपभोक्ता हैं। उनको 8 फीसदी अतिरिक्त अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
केंद्र को इसका कारण बताया
उर्जा मंत्री आतिशी ने अपने बयान में बताया- मैं दिल्ली के उपभोक्ताओं को बताना चाहूंगी कि बिजली का बिल जीरो आता रहेगा चाहे सरचार्ज क्यों न बढ़े? उन्होंने कहा कि जिनका भी बिजली बिल बढ़ेगा, उनको ये परेशानी केंद्र के कारण आएगी। केंद्र सरकार की वजह से ही दिल्ली में टैरिफ बढ़ा है। देश में कोयले का दाम बढ़ गया है क्योंकि कोयले की शॉर्टज है। यह केंद्र सरकार की नाकामी है। इसीलिए हमें बिल में बढ़ोतरी करना पड़ा है।
समझें पूरा गणित
बिजली के बढ़े हुए बिल से किन कस्टमर्स पर असर पड़ेगा, कितना असर पड़ेगा, किस कस्टमर पर असर नहीं पड़ेगा, इसका पूरा गणित आप कुछ इस तरह समझ सकते हैं। उर्जा मंत्री आतिशी के आज दिए बयान के मुताबिक 200 यूनिट तक तो बिजली का बिल मुफ्त रहेगा। लेकिन उसके बाद 8 फीसदी का चार्ज लगेगा।
उदाहण के तौर पर आप ऐसे समझ सकते हैं, मान लीजिए कि 200 यूनिट के बाद अगर आपका बिल अगर 50 रुपया आता है, तो आपको इस बढ़ोतरी के बाद 54 रुपया चुकाना होगा और अगर 100 रुपये आता है तो आपको बिल 108 रुपये का आएगा, यदि पहले आपका बिल 500 रुपये आता था तो अब यह बिल बढ़कर 540 रुपये आएगा।
अगर पहले 800 आता था तो अब 864 आएगा, अगर पहले 1000 रुपये बिल आता था तो यह अब बढ़कर 1080 आएगा। इसी आंकड़े को और आगे बढ़ाएं तो अगर आपकी बिजली की खपत और ज्यादा है या आप बड़े उपभोक्ता है और आपका महीने का बिल 2000 आता है तो अब आपको 2000 के बजाए 2160 रुपया चुकाना पड़ेगा।
इन ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर
अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि इस बढ़ोतरी से किन कस्टमर्स पर असर पड़ेगा तो आपको बता दें कि साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, ट्रांस-यमुना क्षेत्र, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली में रहने वाले लोगों को हुई इस बढ़ोतरी से जेब पर असर पड़ेगा।
साथ ही उन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जहां TPDDL यानी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड बिजली प्रदान करती है, उनके लिए राहत की बात है क्योंकि उनके जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इलाके भी इसमें शामिल हैं। जिसका सीधा मतलब यह है की यहां रहने वाले लोगों बढ़ी हुई दरों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Published on:
26 Jun 2023 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
