6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हाफिज सईद पर NIA का बड़ा एक्शन, दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

Hafiz Saeed: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA ने लश्कर के चीफ हाफिज सईद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

जम्मू

image

Pratiksha Gupta

image

Mukul Kumar

Jul 06, 2026

India Releases List of Terrorists News.

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद। (फाइल फोटो:पत्रिका)

Pehalgam Terror Attack: भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी NIA ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के चीफ हाफिज सईद के खिलाफ एक और बड़ा शिकंजा कसा है। NIA ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में हाफिज सईद को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए उसके खिलाफ जम्मू की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में हाफिज सईद को ही इस पूरे हमले और साजिश का मुख्य जिम्मेदार ठहराया गया है।

पहलगाम हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय शख्स की जान चली गई थी। एनआईए की जांच अब साफ-साफ बता रही है कि ये हमला पाकिस्तान से प्लान किया गया था।

कैसे हुआ हमला?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटक घूम रहे थे। अचानक आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। निर्दोष लोग वहीं ढेर हो गए।

एनआईए की जांच में पता चला कि आतंकियों ने पहले लोकल सपोर्ट लिया, खाना खाया और फिर हमला किया। अगर समय पर सूचना मिल जाती तो इतनी बड़ी जानमाल की हानि टाली जा सकती थी।

एनआईए का बड़ा एक्शन

एनआईए ने जम्मू की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें हाफिज सईद को LeT और उसकी सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) का चीफ बताते हुए मुख्य आरोपी बनाया गया है।

पहले वाली चार्जशीट में साजिद जट्ट (सैफुल्लाह) जैसे पाकिस्तानी हैंडलर और कुछ लोकल मददगारों के नाम थे। अब हाफिज सईद को सीधे जोड़ दिया गया है।

एजेंसी का कहना है कि साजिश पाकिस्तान से रची गई। टेलीग्राम चैनल, तकनीकी सबूत और इंसानी खुफिया जानकारी से ये साबित हुआ है कि TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली और फिर इनकार किया – ये सब पाकिस्तान से ही कंट्रोल हो रहा था।

हाफिज सईद कौन है?

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। भारत और अमेरिका दोनों उसे ग्लोबल आतंकी घोषित कर चुके हैं। 26/11 मुंबई हमले समेत कई बड़े आतंकी हमलों में उसका नाम आता रहा है। अब पहलगाम मामले में भी उसकी भूमिका सामने आने से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया है।

पहलगाम हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय शख्स की जान चली गई थी। एनआईए की जांच अब साफ-साफ बता रही है कि ये हमला पाकिस्तान से प्लान किया गया था। इस हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग