
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee -देशभर में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जा रही है। बीजेपी का उत्साह इस बार चरम पर है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह प्रदेश पश्चिम बंगाल में भी अब भगवा दल की ही सरकार है। इस पर भाजपाई अतिरिक्त जोश जता भी रहे हैं। डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर उनकी 125 फ़ीट ऊंची विशाल प्रतिमा के लिए आधारशिला रखी जा रही है। पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी दल के विधायकों और अन्य नेताओं ने इस पर खुशी जाहिर की है। बीजेपी विधायक विजय ओझा ने कहा कि आज सत्ता में मौजूद सरकार उनकी विचारधारा को मानती है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद की भावना तेजी से फैल रही है। उनकी जयंती पर हम इस मिशन के लिए और संकल्पित हैं। बीजेपी के ही विधायक रितेश तिवारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को ऐतिहासिक, खुशी भरा और उत्साह से भरपूर बताया है। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा बारुईपुर जाने से रोकने के आरोप पर गुस्सा जताया। विधायक रितेश तिवारी ने कहा कि उनके शासन में वर्तमान सीएम को ही कार्यक्रमों में जाने से रोका जाता था। कई बार का कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता था।
बीजेपी विधायक रितेश तिवारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में पहली बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को मानने वाली पार्टी की सरकार बनी है। ज़ाहिर है, यह दिन हमारे लिए ऐतिहासिक, खुशी भरा और उत्साह से भरपूर है। विधायक रितेश तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरा पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे सबसे प्रिय नेता का दौरा उत्साह को और बढ़ा देता है। हम उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।
TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी के इस दावे पर कि उन्हें एक 11 साल की लड़की के परिवार से मिलने के लिए बारुईपुर जाने से रोका जा रहा है, विधायक रितेश तिवारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी के शासन में, मौजूदा मुख्यमंत्री को अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ही 108 बार कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा। "
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी विधायक विजय ओझा ने कहा कि वर्तमान सरकार उनकी विचारधारा को मानती है। यहां उनकी 125 फ़ीट ऊंची प्रतिमा के लिए आधारशिला रखी जा रही है। विधायक विजय ओझा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब राष्ट्रवाद की भावना फैल रही है। उन्होंने कहा कि पहले अक्सर घटनाओं को दबा दिया जाता था क्योंकि उस समय प्रशासन की मनमानी चलती थी। लेकिन अब कानून का राज है। कोई भी घटना हो, उसके नतीजे पूरी तरह से कानून के अनुसार ही तय किए जाएंगे।
Updated on:
06 Jul 2026 02:51 pm
Published on:
06 Jul 2026 02:51 pm
