7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

BJP: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने BJYM नेता अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और RJD की रेखा गुप्ता से होगा। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Jul 07, 2026

Abhishek Kumar bjp

बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(फोटो-X/@souravreporter2)

Bankipur By Election: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस सीट पर उनका मुकाबला जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता से होगा।

केंद्रीय चुनाव समिति ने अभिषेक कुमार के नाम पर लगाई मुहर

बीजेपी मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार के नाम को मंजूरी दी है। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हैं। बीजेपी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब दो दिन पहले ही जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

युवा चेहरे और जातीय समीकरण पर बीजेपी का दांव

अभिषेक कुमार, जिन्हें 'बंटी' के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी तय करते समय युवा नेतृत्व के साथ-साथ स्थानीय जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा है। अभिषेक कुमार और नितिन नवीन दोनों ही कायस्थ समुदाय से आते हैं। पटना और विशेषकर बांकीपुर क्षेत्र में कायस्थ मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है, जिसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल 2026 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। नितिन नवीन लगातार पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और बांकीपुर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।

बहुकोणीय मुकाबले के आसार

इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अभिषेक कुमार, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है। रेखा गुप्ता पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थीं। तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने भी सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को मैदान में उतारा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग