7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur By Election: भाजपा उम्मीदवार बने अभिषेक कुमार, बोले- पार्टी ने जिम्मेदारी दी, काम के आधार पर मांगेंगे वोट

Abhishek Kumar: भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच काम के आधार पर समर्थन मांगेंगे।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Rakesh Mishra

Jul 07, 2026

Bankipur By Election

अभिषेक कुमार। फाइल फोटो- पत्रिका

पटना। भाजपा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को उनके नाम को मंजूरी देते हुए इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की दिशा भी स्पष्ट कर दी है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन पर बड़ी जिम्मेदारी जताई है और अब उनका पूरा ध्यान जनता के बीच जाकर काम के आधार पर समर्थन मांगने पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि वह वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करते आए हैं और आगे भी उसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों और संगठन के भरोसे के दम पर लोगों के बीच जाएंगे और काम के आधार पर ही वोट मांगेंगे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की 182 बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

बिहार की महत्वपूर्ण शहरी सीटों में एक

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की महत्वपूर्ण शहरी सीटों में मानी जाती है और लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। ऐसे में इस सीट पर होने वाला उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा ने संगठन से जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही भाजपा अब चुनाव प्रचार को तेज करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा इस सीट पर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखने के उद्देश्य से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है।

रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया

इससे पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर और राजद ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव में त्रिकोणात्मक मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा का कहना है कि वह केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा संगठन की मजबूती के आधार पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अभिषेक कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

नामांकन प्रक्रिया शुरू

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव को बिहार की राजनीति का सबसे प्रतिष्ठित और बहुचर्चित मुकाबला माना जा रहा है। अभिषेक कुमार भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह पूर्व पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष रहे। साथ ही अभिषेक कुमार दो बार मंडल अध्यक्ष और मंडल मंत्री एवं महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा युवा नेता कायस्थ समाज के सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग