7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे

Amalner News: महाराष्ट्र के अमलनेर में खदान में सेल्फी लेते समय एक बालक गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूब गए। तीनों बालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Selfie Accident

खदान में फिसलने से तीन बालकों की मौत(AI Image-ChatGpt)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमलनेर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की जान चली गई। खदान में सेल्फी लेने के दौरान एक लड़का फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए दो दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन तीनों करीब 30 फीट गहरे पानी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सेल्फी लेते समय हुआ हादसा

यह हादसा मंगलवार (7 जुलाई) शाम करीब 4:45 बजे चोपड़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के पास एक खदान में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों बालक खदान के बीच बने एक टापूनुमा हिस्से तक पैदल पानी पार करके पहुंचे थे। वहां पानी की गहराई कम थी, लेकिन सेल्फी लेते समय एक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दूसरे लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा। इसके बाद तीसरे लड़के ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी पानी में खिंच गया। देखते ही देखते तीनों करीब 30 फीट गहरे पानी में डूब गए।

रिक्शा चालक ने देखा हादसा, लेकिन नहीं बच सकी जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को एक रिक्शा चालक रिक्शा चालक ने देखा और तुरंत मौके की ओर दौड़ा। इसी बीच किसी ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से देवली निवासी दीपक मोरे पानी में उतरे और काफी प्रयास के बाद तीनों किशोरों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान


मृतकों की पहचान मानव बंटी रतनानी (14), कार्तिक विक्की उधवानी (14) और दिनेश विजय पंजवानी (17) के रूप में हुई है। तीनों अमलनेर की सिंधी कॉलोनी के निवासी थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम, नायब तहसीलदार सी.यू. पाटिल, शहर तलाठी अश्पक पिंजारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए अमलनेर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग