
छात्र की मौत पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान | फोटो सोर्स- patrika.com
Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में पिछले साल TMC के उपचुनाव में जीत के बाद एक विजय रैली निकाली गई थी। इस रैली के दौरान एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से चौथी क्लास में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की जान चली गई थी। इस दुखद घटना पर अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान आया है। सीएम ने साफ कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले 'गुंडों' को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में हमने तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मैंने उसके परिजनों से भी बात की है, जिन्हें सरकार से उम्मीदें हैं। इस मामले में शुभेन्दु सरकार ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज FIR पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि जो कोई भी 'गुंडे' की तरह हरकत करेगा, उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हम उन्हें मौत की सजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
दुर्गा वाहिनी से लेकर महिला हेल्पडेस्क तक, हम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। पिछली सरकार में पुलिस को काम करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता था। आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करूंगा। 200 लोगों की पहचान की गई थी।
मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने इस राष्ट्रवादी नेता की विरासत को कम करने की कोशिश की। सीएम अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के हर घर में डॉ. मुखर्जी की विचारधारा को फिर से फैलाने का संकल्प भी लिया। कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पाठ्यपुस्तकों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को शामिल किया जाना चाहिए, मैंने शिक्षा मंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
Updated on:
06 Jul 2026 02:49 pm
Published on:
06 Jul 2026 02:17 pm
