7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Rajya Sabha Elections: 3 राज्य सभा सीटों के लिए तारीख का हुआ ऐलान, 24 जुलाई को होगी वोटिंग

West Bengal Election News: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख आ गई है। जानिए ममता बनर्जी की पार्टी TMC के तीन बड़े नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन सीटों पर कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?
2 min read
Google source verification
Rajya Sabha Election

बंगाल की तीन राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

Bengal Rajya Sabha Election Date: पश्चिम बंगाल की तीन राज्य सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। इन सीटों पर 24 जुलाई को वोटिंग होगी और इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। विधानसभा चुनाव में मिली हार और इसके बाद पार्टी के टूटने के बाद ममता बनर्जी के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, ये सीटें सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अपने सबसे बड़े संकट से दौर से गुजर रही है। विधानसभा से लेकर संसद तक पार्टी दो हिस्सों में टूट गई है। इसके अलावा पार्टी के बड़े नेता भी ममता का साथ छोड़ रहे हैं।

राज्य सभा उपचुनाव का कार्यक्रम

क्रमांकचुनाव कार्यक्रमतिथिदिनसमय
1अधिसूचना जारी7 जुलाई 2026मंगलवार
2नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि14 जुलाई 2026मंगलवार
3नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी)15 जुलाई 2026बुधवार
4नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि17 जुलाई 2026शुक्रवार
5मतदान24 जुलाई 2026शुक्रवारप्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
6मतगणना24 जुलाई 2026शुक्रवारशाम 5:00 बजे
7निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026सोमवार

कब हुआ था इस्तीफा?

सबसे पहले राज्य सभा से टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को इस्तीफा दिया था। इसके बाद 10 जून को सुष्मिता देव ने टीएमसी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि सुष्मिता बीजेपी में शामिल हो सकती है। वहीं 11 जून को प्रकास चिक बराइक ने पार्टी और राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया।

विधानसभा चुनाव के बाद टूटी TMC

बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी संसद और विधानसभा में दो हिस्सों में टूट गई। एक गुट ममता बनर्जी का है तो वहीं दूसरा गुट बागी नेताओं का है। विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में एक गुट है। इसमें करीब 58 विधायक हैं। वहीं टीएमसी के 20 सांसद पार्टी से बागी होकर NCPI में शामिल हो गए। उन्होंने सदन में एनडीए का साथ देने की भी बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग