
Nikki Yadav murder case
Nikki Yadav murder case : दिल्ली में 24 वर्षीय निक्की यादव हत्याकांड की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे है। हाल ही में निक्की की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आए है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि साहिल गहलोत और निक्की यादव ने अक्टूबर 2020 में शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस शादी के बारे में घरवालों को पता नहीं था, मालूम चलने पर परिवार काफी नाराज हो गया था। इतना ही नहीं साहिल के परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी।
दिल्ली पुलिस सूत्र के अनुसार साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी। निक्की और साहिल की मंदिर में शादी होेने बावजूद घरवालों ने साहिल की शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस सूत्र का कहना है कि पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हवाले से निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया गया है। साहिल के साथ हत्या की साजिश रचने में उसका परिवार और उसके दोस्त शामिल था। क्राइम ब्रांच ने पिता विरेन्द्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- निक्की हत्याकांड: पुलिस का बड़ा खुलासा- शव को ठिकाने लगाने का ये था प्लान, कर देगा हैरान
साहिल और निक्की ने शादी करने के बाद साथ रह रहे थे। साहिल ने कथित तौर पर 10 फरवरी, 2023 को दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में अपने गांव मित्रांव से 40 किमी से अधिक की दूरी तय कर निक्की के शव को लेकर अपने एक ढाबे में रखा था। इसके बाद दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था।
यह भी पढ़ें- निक्की हत्याकांड: मर्डर से पहले निक्की का आखिरी वीडियो आया सामने, देखें CCTV फुटेज
Published on:
18 Feb 2023 08:07 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
