
Nitish Kumar Health Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुकवार को अचानक तबीयत खबरा हो गई। इसके चलते सीएम नीतीश के आज के पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया है। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि सीएम की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार हमला बोला रहा है। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इसका कड़ा विरोध किया था।
सूत्रों के अनुसार, सर्दी के मौसम की वजह से सीएम नीतीश बीमार पड़ गए है। डॉक्टरों ने उनको आराम की सलाह दी है। आपको बता दें कि 23 दिसंबर से मुख्यमंत्री नीतीश को बिहार में प्रगति यात्रा पर भी निकलना है।
सीएम नीतीश कुमार का आज अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम पहले से तय था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। प्रशासन की तरफ से इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अचानक नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिन बाद यानी 22 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। 23 दिसंबर से इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी। पहले चरण में सीएम नीतीश 28 दिसंबर तक छह जिलों का दौरा करने वाले है।
Updated on:
20 Dec 2024 02:34 pm
Published on:
20 Dec 2024 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
