26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन सिंदूर के सबूत नहीं, बस सत्ता की चिंता: पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीयत पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष द्वारा विदेश नीति पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा कार्रवाई से नहीं रोका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:33 PM IST

OBC आरक्षण के फॉर्मूले पर बड़े बदलाव की तैयारी (Photo-ANI)

OBC आरक्षण के फॉर्मूले पर बड़े बदलाव की तैयारी (Photo-ANI)

PM Modi attack on Congress:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन इस बात का स्पष्ट संदेश है कि अब भारत में आतंकी हमले के लिए उसके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंदूर से लेकर सिंधू तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की गई है। यह केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि भारत की नई नीति और संकल्प का प्रतीक था। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने साफ कर दिया कि आतंकवाद फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रणनीतिक सोच के तीन सिद्धांत आए सामने

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन से भारत की रणनीतिक सोच के तीन महत्वपूर्ण सिद्धांत सामने आए हैं:
पहला, अगर भारत पर आतंकी हमला होता है, तो भारत अपनी शर्तों, अपने तरीके और अपने समय पर जवाब देगा।
दूसरा, अब कोई भी 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग' काम नहीं आने वाली।
तीसरा, भारत अब आतंक के आकाओं और उसे पनाह देने वाली सरकार को एक ही नजर से देखेगा।

विदेश नीति पर विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष द्वारा विदेश नीति पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा कार्रवाई से नहीं रोका। संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से केवल तीन देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया। उन्होंने फ्रांस, रूस, जर्मनी, क्वाड, ब्रिक्स जैसे वैश्विक समूहों और देशों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को व्यापक वैश्विक समर्थन मिला है।

'देश की सेना का अपमान कर रही है कांग्रेस'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सेना अपना पराक्रम दिखा रही थी, तब विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, केवल तंज कस रही थी। उन्होंने कहा, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कुछ ही दिनों में कांग्रेस नेता कहने लगे कि कहां गई 56 इंच की छाती। ऐसे बयान देकर ये न सिर्फ मेरा अपमान कर रहे थे, बल्कि हमारी सेना का मनोबल भी गिरा रहे थे।

कांग्रेस ने बार-बार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए और मीडिया हेडलाइनों के लिए सेना के पराक्रम पर संदेह जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को न भारत की सेनाओं पर भरोसा है, न भारत के सामर्थ्य पर। अपनी राजनीति चमकाने के लिए ये लोग सेना के पराक्रम पर भी सवाल उठाने से नहीं चूकते।

झूठ और प्रोपेगेंडा का विरोध

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 10 मई को जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की, तो उस पर भी विपक्ष ने झूठा प्रचार फैलाया। उन्होंने कहा कि यह वही प्रोपेगेंडा है जो सीमा पार से फैलाया गया और यहां कुछ लोग उसे ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट और दृढ़ रहा है — आतंकवाद और उसके समर्थकों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।