23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन! जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

G20 Summit 2023: G-20 सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस दौरान राजधानी के कई रास्तों पर रूट को भी डाइवर्ट किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
bharat_mandpam.jpg

G20 Summit 2023: G20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सजधज कर तैयार है। सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस सम्मेलन के नजदीक आने के साथ राजधानी की पुलिस द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के संचालन और इस दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 Summit में कई देशों के मुखिया प्रगति मैदान परिसर में भारत मंडपम में आएंगे। इस वैश्विक आयोजन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसे लेकर पहले एक ज्ञापन जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि इन सम्मलेन के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जायेगा। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने अब स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि दो दिनों के शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


दिल्ली पुलिस ने ट्विट में क्या कहा

लॉकडाउन लगने से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा 'पूरी दिल्ली खुली है, सिर्फ NDMC क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में प्रतिबंध लगेंगे। यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार एजेंसियां भ्रामक शीर्षकों का उपयोग कर जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की गलत व्याख्या और गलत प्रचार कर रही हैं। जिससे आम जनता और समाचार पाठकों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। यह पुनः दोहराया जा रहा है कि प्रतिबंध केवल NDMC क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में लगाए गए हैं। हम अनुरोध करते हैं कि समाचार एजेंसियां हमारी निर्देशिकाओं के अनुरूप सटीक विवरण प्रकाशित करें, जिससे किसी भी प्रकार की अस्पष्टता उत्पन्न न हो।'