27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nobel Prize 2022: ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट एलेस बियालियात्स्की समेत रूस और यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

Nobel Peace Prize Winner 2022: इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में आज नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और रूस एवं यूक्रेन की दो संस्था को सम्मलित रूप से मिला है।    

2 min read
Google source verification
nobel_peace_prize.jpg

Nobel Prize 2022 Nobel Peace Prize Winner name ales bialiatski

Nobel Peace Prize Winner: इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार की आज घोषणा कर दी गई है। साल 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एक व्यक्ति और दो संस्थाओं को सम्मलित रूप से मिला है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार 2022 बेलारूस के मानवाधिकारी कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को देने का ऐलान किया है।

साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize) की शुक्रवार (7 अक्टूबर) घोषणा की गई. इस बार ये पुरस्कार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा है।


नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था की ओर से बताया गया कि इस साल रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान दोनों देशों में मानवाधिकार के काम करने वाली संस्था मेमोरियल और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज ने कई महत्त्वपूर्ण काम किए। युद्ध के दौरान लोगों की जान बचाने में इन दोनों संस्थाओं का काम काफी अहम रहा। इसके साथ-साथ बेलारूस के ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट एलेस बियालियात्स्की ने भी मानव अधिकारों की रक्षा में अभूतपूर्व कार्य किया है। ऐसे में ज्यूरी ने इन तीनों के नाम पर सहमति जताई।


मालूम हो कि इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई थी। सबसे पहले मेडिकल क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को दिया गया था। पाबो को यह सर्वोच्च सम्मान निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद 4 अक्टूबर को एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


5 अक्टूबर को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को दिया गया। साहित्य के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नाक्स (Annie Ernaux) को दिया गया। अब 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान