1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत का वो द्वीप जहां किसी का आना-जाना मना, नियम तोड़ने की एक ही सजा- मौत!

North Sentinel Islands: नॉर्थ सेंटिनल द्वीप के लोग बाहरी लोगों को अपना शत्रु समझते हैं और हमला कर देते हैं। कई बार जान भी ले लेते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anish Shekhar

Apr 04, 2025

North Sentinel Islands: भारत के अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का नॉर्थ सेंटिनल द्वीप एक बार फिर चर्चा में है। द्वीप में प्रवेश करने पर पुलिस ने एक अमरीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय मिखाइलो विक्टरोविच पोल्याकोव बिना अनुमति नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में चला गया। वह 26 मार्च को पोर्ट ब्लेयर गया और इसके बाद वह कुर्मा डेरा समुद्र तट होते हुए यहां पहुंचा। 31 मार्च को पोल्याकोव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रोटोकॉल के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना गृह विभाग को भेज दी है, ताकि विदेश मंत्रालय और अमरीकी दूतावास को इसकी सूचना दी जा सके।

जानिए क्यों खास है सेंटिनल द्वीप

उत्तरी सेंटिनल द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का एक हिस्सा है, जिसे भारत सरकार ने जनजातीय आरक्षित क्षेत्र घोषित कर रखा है।

यह भी पढ़ें: बलूचियों का UN हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन,बलूचिस्तान की आज़ादी और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की आवाज़ बुलंद की

यहां की जनजाति को बाहरी पसंद नहीं, मार डालते हैं

सेंटिनली लोग यहां के मूल निवासी हैं। सेंटिनली लोगों को विलुप्तप्राय जनजातीय समूह माना जाता है। इन्हें दुनिया की अंतिम प्री-नियोलिथिक (नवपाषाणकाल का एक चरण, जो लगभग 12,000 से 8,500 साल ईसा पूर्व) जनजाति माना जाता है। ये बाहरी लोगों को अपना शत्रु समझते हैं और हमला कर देते हैं। कई बार जान भी ले लेते हैं। अमरीकी मिशनरी जॉन चाऊ की नवंबर 2018 में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब उन्होंने सेंटिनली लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया था। चाऊ कथित तौर पर सेंटिनली लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहा था। 2006 में भी दो भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी गई थी, जब उनकी नाव गलती से द्वीप के किनारे पहुंच गई थी।

सिर्फ 500 की आबादी

माना जाता है कि सेंटिनली लोग समूहों में रहते हैं। सेंटिनलीज आदिम जीवन शैली का पालन करते हैं और शिकार के लिए तीर-कमान और भालों का प्रयोग करते हैं। जनजाति की महिलाएं अपनी कमर, गर्दन और सिर के चारों ओर फाइबर की डोरी बांधती हैं। पुरुष भी हार और हेडबैंड पहनते हैं, लेकिन कमर पर मोटी बेल्ट के साथ। उन्हें कभी-कभी उत्तरी सेंटिनल के तट पर देखा जाता है। इनकी कुल आबादी करीब 500 होने का अनुमान है।