Mukhtar Ansari death : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन उन्हें अस्पताल ले गए, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना मिली है कि मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। अंसारी के शव को एंबुलेंस के जरिए बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। यह पहला मामला नहीं जब माफिया या अपराधी की जेल में मौत हुई है। इससे पहले भी मुन्ना बजरंगी, मुनीर, शहाबुद्दीन जैसे अपराधियों की जेल में मौत हुई है।