24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब भारत में बनेगी AK-47 से भी खतरनाक AK-203 राइफल, केंद्र ने 5000 करोड़ की डील को दी मंजूरी

भारत में ही AK-47 से भी खतरनाक AK-203 राइफल बन सकेंगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 5 हजार करोड़ की एक डील को मंजूरी दे दी है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Singh

Nov 23, 2021

Now AK-203 rifle will be made in India more dangerous than AK-47

Now AK-203 rifle will be made in India more dangerous than AK-47

नई दिल्ली। अब भारत में ही AK-47 से भी खतरनाक AK-203 राइफल बन सकेंगी। जानकारी के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने इससे संबंधित एक अहम डील को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि पुतिन की भारत यात्रा के दौरान 5000 करोड़ की इस डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। खास बात यह है कि इस डील की मंजूरी के बाद रूस की मदद से भारत में एके-203 असॉल्ट राइफल का निर्माण हो सकेगा।

अमेठी में बनेगी राइफल
बता दें कि दोनों देश इस डील के लिए कई साल पहले राजी हो गए थे, लेकिन इस डील में सबसे बड़ा मुद्दा तकनीकी ट्रांसफर का है। इसके चलते ही इस डील पर अभी तक दोनों देशों के हस्ताक्षर नहीं हो सके। अब भारत ने इस डील को मंजूरी दे दी है। वहीं दोनों देशों के हस्ताक्षर के बाद उत्तर प्रदेश के अमेठी में एके-203 असॉल्ट राइफल का निर्माण हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना को फिलहाल 7.5 लाख असॉल्ट राइफल्स की जरूरत है। 5000 करोड़ की इस डील की मंजूरी के बाद अमेठी में प्रस्तावित 7.5 लाख एके 203 असॉल्ट राइफल के निर्माण में शुरुआती 70 हजार राइफल में रूस में बनाए गए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अमेठी में सभी राइफल्स का निर्माण शुरू होगा। ये असॉल्ट राइफल प्रोडक्शन की शुरुआत होने के 32 महीने के बाद सेना को मिलना शुरू जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अब नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर? लगातार कम हो रहे मामले, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह

जानकारों का कहना है कि एके-203 राइफल इस सीरीज की सबसे आधुनिक और घातक राइफल है। ये इंसास राइफल्स की तुलना में छोटी, हल्की और दुश्मन के लिए ज्यादा घातक बताई जाती है। अपनी एक्युरैसी के लिए मशहूर एके-203, कंटवर्टेबल राइफल है। बता दें कि एके-47 सबसे बेसिक मॉडल है इसके बाद एके में 74, 56, 100 सीरीज, 200 सीरीज आ चुकी है। इसकी रेंज 800 मीटर है, ये राइफल एक मिनट में 600 बुलेट्स दाग सकती है।