1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैष्णो देवी के लिए अब होगी सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग, नए साल पर हुए हादसे के बाद लिया गया फैसला

नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया था। इस दौरान 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल भी हो गए थे। इसके बाद अब वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, अब वैष्णो देवी मंदिर में यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 3 Jan 2022, 2:47 PM IST

now online booking for vaishno devi temple decision after stampede

now online booking for vaishno devi temple decision after stampede

नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया था। इस दौरान 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल भी हो गए थे। इसके बाद अब वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, अब वैष्णो देवी मंदिर में यात्रा के लिए ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था खत्म की जा रही है, अब श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्राइन बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि अभी 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में बुकिंग कराने की सुविधा है, लेकिन ज्यादातर लोग कटरा पहुंचने पर ऑफलाइन स्लिप ही लेते थे। इस तरह हर दिन औसतन 28 हजार लोग कटरा पहुंचकर ही बुकिंग कराते थे। वहीं सिर्फ 2 हजार लोग ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का इस्तेमाल करते थे।

नए साल के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे के बाद से प्रशासन सख्त है। वहीं रविवार को बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने सीईओ रमेश कुमार से कहा है कि कुछ जरूरी कदम तत्काल उठाए जाने की जरूरत है। बोर्ड ने कहा कि मंदिर परिसर में होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। क्राउड मैनेजमेंट से ढांचे पर ज्यादा दबाव नहीं बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर हादसे में मरने वाले सभी लोगों की हुई पहचान, यूपी के थे 6 लोग

बोर्ड ने ऐसी भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैक पर भीड़ कम करना और एंट्री एवं एग्जिट के लिए रास्तों को पूरी तरह से अलग करने जैसी पहलुओं पर ध्यान देने की बात कही थी। बता दें कि मंदिर परिसर में मचे भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं ने श्राइन बोर्ड की आलोचना की थी। लोगों ने कहा कि दिनभर में 25,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं को आने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें:माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ से 12 लोगों की मौत, छोटी सी कन्फ्यूजन से हुआ बड़ा हादसा

गौरतलब है कि नए साल की पहली रात में ही जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया। वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय