26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaishno Devi Temple Stampede: मृतकों में यूपी के छह लोग, कानपुर, गोरखपुर और गाज़ियाबाद के थे रहने वाले

Vaishno Devi Temple Stampede: नये साल के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आँकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इन मृतकों में से चार यूपी के रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त हो चुकी है। ये नाम इस प्रकार हैं -
2 min read
Google source verification
vaishno_devi_temple.jpg

Vaishno Devi Temple Stampede: नये साल के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आँकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इन मृतकों में से चार यूपी के रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त हो चुकी है। ये नाम इस प्रकार हैं -

1. श्वेता सिंह – उम्र 35

पति का नाम - विक्रांत सिंह

जिला - गाजियाबाद

2. डॉ अरुण प्रताप सिंह – उम्र 30

पिता का नाम - सत्य प्रकाश सिंह

जिला - गोरखपुर

3. विनीत कुमार – उम्र 38

पिता का नाम - वीरमपाल सिंह

जिला - सहारनपुर

4. धरमवीर सिंह – उम्र 35

जिला - सहारनपुर

मृतकों में दो कानपुर के भी

वहीं अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक यूपी के दो और भी लोग हैं जिनकी इस हादसे में मौत हुई है। ये दोनों कानपुर के बताये जा रहे हैं। दोनों की शिनाख्त पनकी गंगागंज निवासी महेंद्र और बिधनू काकाेरी निवासी नरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे जो आठ-नौ लोगों के जत्थे के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे।

भ्रम होने से हुआ होगा हादसा- डीजीपी

डीजीपी दिलबाग सिंह ने घायलों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों को घटना से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी तरह का भ्रम के चलते कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीजें देखी जा रही हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग