16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NTPC और SAI ने बिलासपुर में की वाटर स्पोर्टस सेंटर की शुरूआत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कोलडैम बरमाना में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वाटर स्पोर्ट्स सेंटर से भविष्य में हिमाचल प्रदेश के बच्चों के लिए सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 36वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम को भी सम्मानित किया।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Oct 09, 2022

NTPC and Sports Authority of India launched Water Sports Center in Bilaspur, Union Minister Anurag Thakur inaugurated

NTPC and Sports Authority of India launched Water Sports Center in Bilaspur, Union Minister Anurag Thakur inaugurated

केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे पर पहुंचे हैं। बिलासपुर के कोल्डम बरमाना में आज उन्होंने NTPC कौलडैम में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर उनके साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे। बता दें, हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह का पहला वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है।

इस कार्यक्र के दौरान SAI और NTPC के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का भी आदान-प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "सिर्फ एक महीने के समय में, वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था की गई है और मैं SAI और NTPC के अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया है।"

अनुराग ठाकुर ने कहा कि NTPC कोलडैम में बना ये वाटर स्पोर्ट्स सेंटर भविष्य में हिमाचल प्रदेश के बच्चों के लिए एक बड़ी स्पोर्ट सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में 3 किलोमीटर का सीधा रेंज है, जो कि कहीं-कहीं देखने को मिलता है। हमारे बहुत सारे वाटर स्पोर्ट्स के एथलीट यहां सीखने के लिए आएंगे। अच्छे कोच का भी इंतजाम किया गया है। यहां पर बहुत अच्छी सुविधा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में हिस्सा लेंगे। अत्याधुनिक उपकरण हैं और लड़कों और लड़कियों को छात्रावास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। हमें उम्मीद है कि केंद्र में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होंगी। केंद्र रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स में एथलीटों को समर्पित रूप से प्रशिक्षित करेगा।" इस कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा पंच परमेश्वर सम्मेलन में लिया हिस्सा, कहा - 'हम यहां सीटों पर बैठने नहीं आए, हम हिमाचल प्रदेश की छवि और भाग्य बदलने आए हैं'