2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nuh Shobha Yatra : छावनी बना नलहड़ शिव मंदिर, जगद्गुरु परमहंस आचार्य सोहना में रोके गए, धरने पर बैठे

Nuh Shobha Yatra : मेवात के नलहड़ शिव मंदिर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। यहां सिर्फ स्थानीय लोगों को ID कार्ड देखकर एंट्री दी जा रही है। अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक लिया।

2 min read
Google source verification
Nuh Shobha Yatra Live Updates

Nuh Shobha Yatra Live Updates

Nuh Shobha Yatra Live Updates: हरियाणा का नूंह एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। नूंह में सोमवार को नलहड़ महादेव शिव मंदिर से ब्रज मंडल शोभा यात्रा शुरू होगी। संत समाज नलहड़ मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक कर यात्रा की शुरुआत करेगा। मेवात के नलहड़ शिव मंदिर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस केवल स्थानीय लोगों को ID कार्ड देखकर एंट्री दे रही है। इसी मंदिर में शोभायात्रा के दौरान पथराव और फायरिंग हुई थी। VHP की जलाभिषेक यात्रा के कारण आज स्कूल-कॉलेज, बैंक, दुकानें, सब बंद रहेंगे। कल यानी रविवार से बॉर्डर को सील का दिया है। इसके साथ ही भारी फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने नूंह और इससे सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नूंह और पलवल में धारा-144 लागू है।


जगद्गुरु परमहंस आचार्य सोहना में रोके गए, धरने पर बैठे

अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक लिया। परमहंस आचार्य नूंह में शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि मैं अयोध्या से यहां आया हूं...प्रशासन ने हमें यहां रोक दिया है, वे हमें ना तो आगे बढ़ने दे रहे हैं और ना ही हमें वापस जाने दे रहे हैं इसलिए मैं आमरण अनशन कर रहा हूं। अगर वे (प्रशासन) मुझे कहीं और शिफ्ट कर देंगे तो मैं वहां भी आमरण अनशन करूंगा।

50 लोग कर सकेंगे नलहड़ मंदिर में जलाभिषेक

पुलिस के अनुसार, नलहड़ शिव मंदिर ने जल अभिषेक के लिए कुछ लोगों को अनुमति दी गई है। विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू संगठनों के करीब 50 लोगों को अनुमति मिली है। पुलिस प्रशासन अपने ही वाहनों में लोगों को मंदिर लेकर जाएगा। सभी लोगों को पुलिस लाइन से लेकर जाया जाएगा। ये सभी लोग नूंह जिले के हैं। बाहरी व्यक्तियों को नहीं दी गई अनुमति। पुलिस ने सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है।

ओवैसी बोले- भाजपा संगठित अपराधियों के आगे बेबस

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के आदेश के खिलाफ जाकर VHP शोभा यात्रा निकालने की धमकी दे रही है। नूंह की हिंसा से पहले सरकार को पता था कि यात्रा की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जाएगा। अगर मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कानूनी कार्रवाई नहीं होती और असली मुजरिम को मोनू डार्लिंग न बनाया होता तो कट्टरपंथी 'परिषद' और सेना की इतनी हिम्मत नहीं होती। लग रहा है कि ये भाजपा के प्यादे नहीं है बल्कि भाजपा इन संगठित अपराधियों के आगे बेबस है।

Story Loader