8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast: अक्टूबर में कितना बदलेगा मौसम, कब से शुरु होगी ठंड? IMD ने दी जानकारी

Monsoon Update: मौसम विभाग (IMD) ने मुताबिक राजस्थान, बिहार, UP और झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। IMD ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather IMD

Weather IMD Forecast

Weather Forecast Update: दिल्ली NCR के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने मुताबिक राजस्थान, बिहार, UP और झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। IMD ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।इसी के चलते IMD ने अनुसार आज 30 सितंबर इन सभी राज्यों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली-UP के मौसम का हाल

IMD के अनुसार दिल्ली का मौसम 4 अक्टूबर तक साफ रहेगा। इसके अलावा आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर के समय तेज धूप रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कई नदियों का जलस्तर औसत से अधिक बारिश के कारण बढ़ गया है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बदायूं, बलिया, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी और कुशीनगर में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

जानें कैसा रहेगा राजस्थान, बिहार और झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर भरतपुर, और कोटा में हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड की बात करें तो राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 और 3 अक्टूबर को बरसात की संभावना है। बिहार में सोमवार से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही बिहार में भी बाढ़ की संभावना बनी हुई है। MP के भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, धार, नरसिंहपुर, बड़वानी, रायसेन, उज्जैन, सागर, इंदौर, राजगढ़, खरगोन, शाजापुर, बुरहानपुर, सीहोर, खंडवा, हरदा और देवास में हल्की बारिश हो सकती है। जबलपुर शिवपुरी, और ग्वालियर सहित कई शहरों में तेज धूप खिली रहेगी। ऐसे में अक्टूबर के महीने में मौसम मिला-जुला रहेगा। माह के लास्ट में हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: कल से होंगे ये 5 बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर! हो जाएं सतर्क