9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha News: झारसुगुड़ा में 60 सवारियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

ओडिशा में शुक्रवार रात एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से छह लोगों की मौत होने की खबर है। बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे। यह घटना झारसुगुडा बाईपास रोड पर पावर हाउस चक के पास हुई।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 17, 2022

6 dead, 20 injured as bus collides with truck in Jharsuguda

6 dead, 20 injured as bus collides with truck in Jharsuguda

ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर ट्रक-बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा शुक्रवार रात को हुआ, जब कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 20 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए हैं। यह बस जेएसडब्ल्यू प्लांट से कर्मचारियों को झारसुगुडा शहर ले जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, थेलकुली में जेएसडब्ल्यू प्लांट की एक बस में 60 से अधिक कर्मचारी सवार थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को संबलपुर के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस कर्मचारियों को लेकर झारसुगुड़ा जा रही थी कि तभी संबलपुर के पास पीछे से कोयले से लदा एक ट्रक आया और बस में जा घुसा। बस को टक्कर मारने से ट्रक ने दो गायों को भी रौंद दिया और डिवाइडर को तोड़ते हुए बस से जा टकराया।


झारसुगुडा के पुलिस उपाधीक्षक एन महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया, "झारसुगुडा में एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के ट्रक से टकरा जाने से 6 की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। ज्यादातर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। 10 लोगों को बुर्ला, संबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि 14 का यहां इलाज चल रहा है।" घटना में घायल लोगों को देखने के लिए झारसुगुड़ा के डीएम और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: जैसे ही बस से उतरे यात्री, अचानक लग गई आग, सभी सुरक्षित