
Olympic Film महोत्सव आज से मुम्बई में, दिखाई जाएंगी 33 फिल्में
नई दिल्ली। पेरिस के बाद अगले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी भारत को दिलाने का आदर्श वातावरण बनाने के उद्देश्य से हेरिटेज फिल्म फाउण्डेशन मुम्बई व दिल्ली में एक एक हफ्ते का ओलम्पिक फिल्म महोत्सव आयोजित करेगा। मुम्बई के नेशनल सेंटर ऑफ द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में यह आयोजन सोमवार से शुरू होगा, जबकि दिल्ली में 7 से 14 अक्टूबर तक ओलम्पिक खेलों से जुड़ी फिल्मों का प्रदर्शन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) किया जाएगा।
फाउंडेशन के निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर के अनुसार ओलम्पिक संग्रहालय और अन्य संस्थाओं के सहयोग से हो रहे दो सप्ताह के इस महोत्सव में कोन इचिकावा, मिलोस फॉरमैन, कार्लोस सौरा, क्लाउड लेलौच और जॉन स्लेसिंगर जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं की कुल 33 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा 10 ओलम्पिक चैनल श्रृंखला का चयन भी किया गया है ताकि ओलंपिक खेलों में भारत की गौरवमयी यात्रा को उजागर किया जा सके।
'रील लाइफ में ओलंपिक-फिल्मों और तस्वीरों का एक महोत्सव' की थीम के साथ दोनों ही जगह फिल्म प्रदर्शन के साथ के साथ ही ओलंपिक संग्रहालय की ओर से ओलंपिज्म मेड विजिबल के तहत चुने गए चित्रों की प्रदर्शनियां और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। ओलंपिज्म मेड विजिबल के दो महान फोटोग्राफर डाना लिक्सेनबर्ग व लोरेंजो विट्टूरी के साथ भारतीय फोटोग्राफर पॉलोमी बसु महोत्सव में उपस्थित रहकर कार्यशालाओं और चर्चा सत्र में विचार प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में उनकी 'चैंपियंस ऑफ टुमॉरो' श्रृंखला की विश्वव्यापी शुरुआत होगी।
ओलंपिक संग्रहालय की निदेशक एंजेलिटा टेओ ने कहा कि पियरे डी कोबर्टिन ने आधुनिक ओलम्पिक खेलों की कल्पना की तभी से कला और खेल आपस में जुड़े हुए हैं। उम्मीद कि यह महोत्सव भारत के लोगों को हर दिन ओलम्पिक अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। संग्रहालय के एसोसिएट निदेशक यास्मीन मीचट्री ने बताया कि यह भारत में अपनी तरह का पहला महोत्सव है, जिसमें दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के समृद्ध विरासत संग्रहों से चयनित उत्कृष्ट फिल्मों और तस्वीरों को देखने का एक अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ियों अभिनव बिन्द्रा, अपर्णा पोपट व एमएम सोमाया की मौजूदगी में 'रील लाइफ में ओलंपिक उत्सव' के पोस्टर का लोकार्पण किया था ।
Published on:
30 Sept 2023 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
