
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी ओम बिरला ने आज यहां सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। दोपहर करीब एक बज कर दस मिनट पर लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने बिरला को संसद की सदस्यता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण करने के बाद श्बिरला ने सदस्यता के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किये। बिरला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे हैं और 18वीं लोकसभा में भी उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। लोकसभा में राजग के 293 सदस्य हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के के. सुरेश से होगा जो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन के उम्मीदवार हैं।
Published on:
25 Jun 2024 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
