5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाई की तरफ से तुझे कच्चे चबा…’, Lawrence Bishnoi को दिया था ओपन चैलेंज, अब पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी

Lawrence Bishnoi Gangs Threats: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yagdav) को जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 28 Oct 2024, 2:22 PM IST

Lawrence Bishnoi threatened to kill Pappu Yadav

Lawrence Bishnoi gangs threatened to kill Pappu Yadav

Lawrence Bishnoi Gangs Threatened: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yagdav) को जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। बताया जाता है कि सांसद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने धमकी दी है। पप्पू यादव ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी किया है।

'भाई की तरफ से तुझे कच्चे चबा...'

पप्पू यादव द्वारा पुलिस को सौंपे गए ऑडियो में फोन करने वाले ने कहा कि सांसद के सभी ठिकानों की जानकारी उसके भाई के पास है। जेल में रहने के दौरान जैमर बंद कर उसने पप्पू यादव को कॉल भी किया था, लेकिन पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि धमकी देने वाला कहता है, 'ले सुन ले भाई की तरफ से तुझे कच्चे चबा जइयो, एक घंटे, तीन घंटा है।' धमकी देने वाले ने इस दौरान कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। सांसद पप्पू यादव ने इस धमकी के ऑडियो सोमवार को पत्रकारों को भी उपलब्ध कराए।

फेसबुक अकाउंट से मिली थी धमकी

इसके पहले मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को पोस्ट कर सांसद पप्पू यादव को धमकी दी गई थी। पोस्ट में लिखा कि जैसा कि कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि बीते दिनों पप्पू यादव द्वारा लॉरेंस विश्नोई के बारे में उल्टा पुल्टा बयान दिया गया था। उसने आगे लिखा," मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच कर टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो। वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।"

ये भी पढ़ें: इन राज्यों में Diwali पर नहीं होती की छुट्टियां, जानें क्या है कारण, नाममात्र के लिए बंद होंगे स्कूल