
online trading scam recovery
Online Investment Scam: बेंगलुरु के एक टेक बिजनेस से जुड़े कपल ने अपने जीवन की सारी कमाई एक ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम (Online Investment Scam) में गंवा दी। इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति से ऑनलाइन ठगी के 1.53 करोड़ रुपये में से 1.4 करोड़ रुपये वापस पाने में सफल रहे। पुलिस के इस करिश्में की हर कोई तारीफ कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, बनासवाड़ी में रहने वाले जोड़े को चूना लगाने के लिए लालच के जाल में फंसाया गया। ये जोड़ा उन धोखेबाजों का शिकार हो गया, जिन्होंने उनसे सही समय पर निवेश करने के बाद हाई रिटर्न का वादा किया था। इसके बाद कपल ने घोटाले के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सावधानीपूर्वक जांच और बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय के माध्यम से, पैसे के लेन-देन का सफलतापूर्वक पता लगाया और घोटाले में शामिल 50 से अधिक खातों को फ्रीज कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से उन्हें चुराए गए धन का एक बड़ा हिस्सा वापस पाने में मदद मिली। नक्काल, जालसाज और धोखेबाजों ने इस दंपत्ति का भरोसा जीतने के लिए, बाकायदा एक नकली वेबसाइट तक पहुंचने का एक्सेस दिया, जहां वे अपने निवेश की ग्रोथ की निगरानी कर सकते थे।
इस क्राइम को क्रैक करने वाली टीम के IO ने बताया कि हर साइबर क्राइम की जांच के कुछ बेसिक्स होते हैं। जांच टीम 3 नियमों का पालन करती है। वो सबसे पहले पैसे के लेनदेन यानी कैश ट्रांसफर के पूरे रूट का पता लगाती है। अगले फेज में खातों को फौरन ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके साथ ही बाकी के काम तेजी से पूरा करने के लिए बैंक के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जाता है।
1.अनचाहे निवेश प्रस्तावों पर ध्यान न दें।
2. हाई रिटर्न से सावधान रहें।
3. ऑफर देने वाली कंपनी और व्यक्तियों का सत्यापन करें।
4. व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।
5.ऑनलाइन फ़ॉर्म से सावधान रहें।
6.स्कैम की रिपोर्ट करें।
Updated on:
10 Aug 2024, 3:04 PM IST
Published on:
10 Aug 2024, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.