
Operation Kaveri
Operation Kaveri: सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष के बीच हर देश अपने नागिरकों की सुरक्षित वापसी की कोशिशों में जुटा है। इसी कड़ी में भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। ऑपरेशन कावेरी के तहत सरकार द्वारा शुक्रवार को हिंसा प्रभावित सूडान से और 754 भारतीय नागरिकों को निकाला गया और घर वापस लाया गया। 92 लोग C-17 भारतीय वायु सेना के विमान में नई दिल्ली पहुंचे। वहीं, 362 भारतीयों का एक और जत्था बेंगलुरु लाया गया। देश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य और लक्ष्य फंसे हुए भारतीयों को जल्द से जल्द नुकसान के रास्ते से बाहर निकालना है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन सऊदी अरब के जेद्दाह में हैं। मुरलीधरन ने कहा, हमें गर्व है कि नौसेना, नौसेना के जवानों और प्रधानमंत्री ने अपना वादा निभाया।
अब तक कुल 1360 नागरिकों की वापसी
युद्धग्रस्त सूडान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार का मिशन 'ऑपरेशन कावेरी' चल रहा है। शुक्रवार को 754 और भारतीय स्वदेश लौट आए है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के C-17 विमान से 392 लोगों को दिल्ली लाया गया, जबकि 362 लोगों के एक दूसरे जत्थे को बेंगलुरु लाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, स्वदेश लाए गए भारतीयों की कुल संख्या अब 1,360 हो गई है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ट्वीट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट में कहा, 392 यात्रियों को लेकर एक और C-17 विमान दिल्ली पहुंच गया है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत 362 भारतीयों का स्वागत करता है जैसाकि एक और 'ऑपरेशन कावेरी' का एक और विमान बेंगलुरु पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से उद्धव ठाकरे को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा संपत्ति पर हक, पूछा- आप कौन हैं?
संकटग्रस्त इलाकों से पोर्ट सूडान पहुंचाए जा रहे भारतीय
ऑपरेशन कावेरी के तहत, भारत अपने नागरिकों को खार्तूम और अन्य संकटग्रस्त क्षेत्रों से बसों में बचाकर पोर्ट सूडान ले जा रहा है, जहां से उन्हें भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान और भारतीय नौसेना के जहाजों में जेद्दा ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पहलवानों का ऐलान- बृजभूषण सिंह के जेल जाने तक जारी रहेगा धरना, अब कोर्ट को देंगे सबूत
जेद्दा और पोर्ट सूडान में स्थापित किए नियंत्रण कक्ष
जेद्दा से भारतीयों को वाणिज्यिक उड़ानों या भारतीय वायुसेना के विमानों में घर लाया जा रहा है। भारत ने जेद्दा और पोर्ट सूडान में अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं और खार्तूम में भारतीय दूतावास उनके साथ और दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय के साथ समन्वय कर रहा है।
Published on:
28 Apr 2023 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
