अब सुब्रमण्यम स्वामी के बयान के बाद राहुल गांधी के सवालों को और बल मिल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब दें, क्या सुब्रमण्यम स्वामी का बयान सही है? क्या सरकार देश को गुमराह कर रही है? वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, अब तो बीजेपी के नेता खुद सवाल उठा रहे हैं।