27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकल तेज

लोकसभा में हुए हंगामे के बाद 8 सांसदों को निलंबित किया गया है। विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 09, 2026

om birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (ANI)

लोकसभा में विपक्ष और खासकर कांग्रेस, स्पीकर ओम बिरला की टिप्पणी को लेकर लगातार नाराजगी जता रहा है। हाल ही में राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठे बवाल के बाद से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष जल्द ही लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पेश कर सकता है।

क्यों नाराज है विपक्ष?

कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देकर राहुल गांधी का भाषण पूरा होने नहीं दिया। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ किताबों का संदर्भ देकर इंदिरा गांधी समेत कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

हंगामे की वजह से 8 सांसद सस्पेंड

इस हंगामे के चलते, लोकसभा में कांग्रेस सहित कुल 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित (Suspended) कर दिया गया। कांग्रेस इस बात से भी नाराज है कि स्पीकर ने सदन में यह दावा किया कि कांग्रेस के कई सदस्य प्रधानमंत्री के आसन के पास पहुंच कर कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं। इसके बाद स्पीकर ने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया।

अविश्वास प्रस्ताव कैसे लाया जा सकता है?

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्ष को एक आवेदन देना होता है। इस आवेदन पर कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर होने अनिवार्य हैं। वर्तमान में इंडिया गठबंधन के पास 232 सांसद हैं, यानी विपक्ष के पास प्रस्ताव लाने के लिए पर्याप्त संख्या मौजूद है।