9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम की एलिफेंट गर्ल पद्मश्री से सम्मानित, जानिए देश की पहली महिला महावत की कहानी

Padma Award 2024: असम में मानव-हाथी टकराव का एक लंबा इतिहास रहा है, और बरुआ ने उन्हें कंट्रोल करने के लिए सरकारी नियमों को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
parbati barua

parbati barua: भारत की पहली महिला महावत और एलिफेंट गर्ल के नाम से फेमस पारबती बरुआ को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। 67 साल की बरुआ असम की रहने वाली हैं। बरुआ का जन्म गोलपाड़ा जिले के गौरीपुर शाही परिवार में हुआ है। इन्होंने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में लगभग 40 साल बिताए। साथ ही इस पेशे में लैंगिक रूढ़िवादिता के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी। दरअसल, असम में मानव-हाथी टकराव का एक लंबा इतिहास रहा है, और बरुआ ने उन्हें कंट्रोल करने के लिए सरकारी नियमों को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।

परिवार में आया दूसरा पद्म सम्मान

गौरतलब है कि पद्म सम्मानत से उनके परिवार को दूसरी बार सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार ने पहले फेमस फोक सिंगर प्रतिमा पांडे बरुआ और उनकी बहन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया था।