
कराची की रहने वाली एरिका रॉबिन गुरुवार को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023 का ताज पहनाया गया। अब वह इस साल के अंत में अल साल्वाडोर में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें कि पाकिस्तान की एक वेबसाइट के मुताबिक पाकिस्तान की पांच महिलाएं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गईं हैं।
वहीं, अब उनके मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023 बनने पर विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तान के सांसद ने इसे गलत बताया और सरकार से कार्रवाई करने की मांग की वहीं, सरकार ने उनके खिलाफा कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए है।
कौन हैं एरिका रॉबिन
एरिका का जन्म 14 सितंबर 1999 में कराची के एक ईसाई परिवार में हुआ। उन्होंने 2014 में कराची के सेंट पैट्रिक गर्ल्स हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया। करीब छह साल बाद एरिका ने जनवरी 2020 में मॉडलिंग में कदम रखा। जुलाई 2020 में उन्हें पाकिस्तान की DIVA मैगजीन में जगह मिली। मॉडलिंग के अलावा, एरिका ने फ्लो डिजिटल में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर भी काम किया है। अब एरिका 18 नवंबर, 2023 को सैन साल्वाडोर में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 कॉन्टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खूबसूरत इतनी की देखने वाला देखता रह जाए
एरिका रॉबिन के लुक्स की बात करें तो वह अपने स्टाइल से बॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें एरिका की वायरल हो जाती हैं। साफ शब्दों में कहे तो जो कोई भी उन्हें देखता है वह देखता रह जाता है।
सरकार ने दिए कार्यवाई के निर्देश
वहीं, उनके मिस यूनिवर्स पाकिस्तान चुने जाने पर कार्यवाहक सूचना और प्रसारण मंत्री मुर्तजा सोलांगी ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण जारी किया कि पाकिस्तान सरकार और देश का प्रतिनिधित्व देश और सरकारी संस्थानों द्वारा किया जाता है। हमारी सरकार ने ऐसी किसी भी इवेंट के लिए किसी भी गैर-राज्य और गैर-सरकारी व्यक्ति या संस्था को नॉमिनेट नहीं किया है।
वहीं, जमात ए इस्लामी के सांसद मुश्ताक अहमद खान ने सरकार से इस मामले में अपना स्टैंड क्लियर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स कंटेस्ट में हिस्सा लेना पाकिस्तान की औरतों के लिए शर्मिंदगी की बात है।
Published on:
17 Sep 2023, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.