3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने ली करवट: अगले सात दिन जारी रहेगी आंधी-बारिश, तूफानी आंधी से कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम अपडेट: बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। आंधी-बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत व मध्य भारत के राज्यों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 03, 2026

weather update

मौसम अपडेट (फाइल फोटो: पत्रिका)

मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवाती हवाओं के असर से शनिवार को देश के 14 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कुछ स्थानों पर तूफानी आंधी से जनवजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी-बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम भारत व मध्य भारत के राज्यों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा समेत अन्य राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि हुई।

बीते 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में भारी बारिश

बीते 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश (20 सेमी) तथा असम, ओडिशा, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश (11 सेमी) दर्ज की गई। राजस्थान के जयपुर, कोटा, दौसा, टोंक, सीकर सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह व शाम को दो बार तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घरों की छत्तों पर लगी पानी की टंकियां व टीन-टप्पर उड़ने, बिजली के खंभे व तार टूटने व पेड़ गिरने से कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ। मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन व बालाघाट में बारिश व तेज आंधी आई। आंधी के दौरान बैतूल में आग लगने से 2 दर्जन से अधिक कच्चे मकान खाक हो गए।

जम्मू-कश्मीर में बारिश के दौरान भूस्खलन होने से डोडा-किश्तवाड़ मार्ग अवरूद्ध हो गया। हिमाचल में तूफानी मौसम से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है।

4 मई को 13 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट-

आइएमडी ने अगले एक सप्ताह तक देशभर में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का मौसम रहने का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार 3 मई को राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में लू के साथ आंधी-बारिश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों व तमिलनाडु-केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

4 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा व राजस्थान में बारिश-आंधी और पश्चिम बंगाल-असम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 5 व 6 मई को उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी) और मध्य भारत में गरज-चमक, तेज हवाएं (40 से 60 किमी प्रति घंटा) और ओले पड़ने की संभावना हैं। राजस्थान के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर संभागों में छिटपुट बारिश व आंधी की संभावना रहेगी।

7 व 9 मई पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश व पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।