
फोटो पत्रिका
Weather Update 2 May : मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का डबल अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान पांच जिलों में 40-60 KMPH की गति से तूफानी हवाएं चलेगी। मौसम विभाग ने सुबह 8.30 बजे भविष्यवाणी जारी की। जिसके तहत प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत जयपुर, सीकर, टोंक, दौसा और झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं मध्य से तीव्र मेघगर्जन व गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं साथ 40-60 KMPH चलेंगी। इसके साथ ही वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं जयपुर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।
वहीं मौसम विभाग ने धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, कोटपूतली, बहरोड जिलों में कहीं-कहीं हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हल्के से माध्यम मेघगर्जन, गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 KMPH की रफ्तार से चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर सहित प्रदेशभर में बीते 24 घंटे में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। छबड़ा (बारां) में 18.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। बीते एक दिन में सबसे अधिक तापमान 44.1 डिग्री बाड़मेर का दर्ज किया गया। इसके अलावा 15 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
जयपुर में आज सुबह से ही मौसम सुहावना था। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद जयपुर में कई स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हुई। साथ ही तेज हवा चल रही थी। आकाश पर बादल छाए साफ दिखाई दे रहे थे। उम्मीद है कि आने वाले कुछ घंटों में जयपुर में बारिश और तेज हो जाएगी।
जयपुर में शनिवार सुबह 10 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने ऑरेंज-येलो अलर्ट के प्रभाव और उसके बचाव की सलाह भी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि ऑरेंज अलर्ट से संभावित प्रभाव संवेदनशील स्थान जैसे पेड़, बिजली के खंभे, कच्चे घरों दीवारें, झोपड़ियां और कमजोर संरचनाओं को नुकसान होने की संभावना है। साथ ही फसलों को नुकसान होने की भी संभावना है।
सुझाव में कहा कि मेघगर्जन के समय पेड़ों व कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं पानी के नल को न छुएं।
वहीं मौसम विभाग ने बताया कि येलो अलर्ट सामान्य कोई विशेष प्रभाव नहीं है। पर मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
Updated on:
02 May 2026 10:39 am
Published on:
02 May 2026 10:05 am
