17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर रहा, हमले को लेकर भारत का सामने आया रिएक्शन

पाकिस्तान के हवाई हमले पर भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कायरता बताया और इसकी कड़ी निंदा की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 17, 2026

पाकिस्तान के हवाई हमले पर भारत की प्रतिक्रिया (IANS)

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात हुए हवाई हमले में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 250 से अधिक लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हुआ, जो एक नशा मुक्ति केंद्र है और जहां लगभग 2000 बिस्तरों की व्यवस्था है। हमले के बाद अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और कई हिस्सों में भयंकर आग फैल गई।

भारत ने हमले को बताया कायरतापूर्ण

भारत ने काबुल में हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि एक अस्पताल पर हमला किसी भी स्थिती में जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह हमला आम नागरिकों, मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ क्रूरता की चरम सीमा है। भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन करार दिया। बयान में चेतावनी दी गई कि ऐसे एकतरफ़ा सैन्य कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पार आक्रामकता का सहारा ले रहा है।

रमज़ान के महीने में हमला

यह हमला पवित्र रमज़ान के महीने में हुआ, जिसे भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने और भी अधिक पीड़ादायक, अनुचित और खतरनाक बताया। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी धर्म, नैतिकता या मानवता में अस्पताल और मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस हमले को मानवता के खिलाफ कृत्य करार देते हुए, गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

पाकिस्तान ने आरोपों का किया खंडन

पाकिस्तान ने इन आरोपों का कड़ा खंडन किया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उनके हवाई अभियान केवल आतंकी ठिकानों और सैन्य लक्ष्यों पर केंद्रित थे। किसी भी नागरिक सुविधा या अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। अफगान प्रशासन के दावे गलत और भ्रामक हैं।