10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हद में रहो…’, राम मंदिर के धर्मध्वजा पर पाकिस्तान देने लगा ज्ञान, भारत ने कहा- नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं

Ram Temple flag: राम मंदिर ध्वजारोहण पर पाकिस्तान, भारत को ज्ञान देने लगा। इस पर भारत ने करारा जवाब दिया है। जानिए क्या कहा भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने...

2 min read
Google source verification
Pakistan's statement on flag hoisting

ध्वजारोहण पर पाकिस्तान का बयान (फोटो-@thetatvaindia & IANS)

Ram Temple flag: पाकिस्तान ने अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण पर विरोध जताया। पाकिस्तान ने कहा कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश का हिस्सा है। पाकिस्तान ने कहा कि जिस जगह पहले बाबरी मस्जिद थी, वहां अब राम मंदिर बन गया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि बाबरी मस्जिद कई सदियों पुरानी धार्मिक जगह थी। जिसे 6 नवंबर 1992 को भीड़ द्वारा ढहा दिया गया।

भारत ने दिया जवाब

पाकिस्तान के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान हमें अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और कट्टरता पर ज्ञान न दे। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का लंबा इतिहास है। उनके पास किसी दूसरे देश को नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं है।

पाकिस्तान में हिंदुओं का हुआ कत्लेआम

पाकिस्तान के बयान पर कांग्रेस और भाजपा ने भी तीखा हमला बोला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "पाकिस्तान, एक ऐसा देश जहां हिंदुओं और सिखों का कत्लेआम हुआ और यहां तक ​​कि अहमदिया, अघाखानी, शिया, बलूच भी मारे गए, वह ह्यूमन राइट्स की बात कर रहा है? वह भी 26/11 को, जिस दिन उन्होंने भारत पर हमले करने के लिए कई आतंकवादी भेजे और 170 बेगुनाह भारतीयों को मार डाला। ऐसी बातें भारत में भी सुनी जाती हैं और ऐसा लगता है कि विपक्ष के कुछ नेता हिंदुत्व, राम मंदिर, भगवान राम के अस्तित्व और ध्वजारोहण के खिलाफ इसी स्क्रिप्ट को फॉलो करते हैं।"

पाकिस्तान को हद में रहना चाहिए: कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए क्योंकि कोई भी भारतीय अपने अंदरूनी मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं करता। हमारे यहां एक हेल्दी डेमोक्रेसी, मजबूत संविधान है और यह उनकी तरह हर 8-10 साल में नहीं बदलता। पाकिस्तान भारत के मामलों पर कमेंट करके अपनी मौत को बुला रहा है। पाकिस्तान टूटने वाला है। हम अपने मामले खुद सुलझा सकते हैं।"

बता दें कि PM मोदी ने बीते मंगलवार (25 नवंबर) को मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराई।