
सांबा में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगू चक पोस्ट के पास बीएसएफ ने बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिया भारतीय सीमा की ओर लगातार बढ़ रहा था। बीएसएफ के बार-बार रोकने के बाद भी वह नहीं रुका, जिसके बाद तैनात बीएसएस जवानों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। शव अभी भी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पड़ा हुआ है। को
जम्मू बीएसएफ के पीआरओ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएफ के जवानों ने आज तड़के सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए एक व्यक्ति को देखा। सैनिकों ने उसे चेतावनी दी लेकिन घुसपैठिया सीमा पर लगी बाड़ की ओर लगातार बढ़ता रहा। इस पर जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया। आगे की डिटेल का पता लगाया जा रहा है।
Updated on:
01 Jun 2023 08:14 am
Published on:
01 Jun 2023 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
