27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर हिंसा पर हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित, AAP सांसद संजय सिंह निलंबित

Parliament Monsoon Session Day 3 Major Updates: आज सोमवार 24 जुलाई को संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। संसद की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हुई लेकिन थोड़ी ही देर हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई। 12 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा हुआ और सदन फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

2 min read
Google source verification
मणिपुर मुद्दे पर सदन में हंगामा, आप सांसद संजय सिंह निलंबित

मणिपुर मुद्दे पर सदन में हंगामा, आप सांसद संजय सिंह निलंबित

Parliament monsoon session Day 3 Major Updates: संसद के मानसून सत्र की आज की कार्यवाही भी हंगामेदार गुजर रही है। आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। 12 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा हुआ और सदन फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों में मणिपुर को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर BJP को घेरने की रणनीति बनाई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मणिपुर के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में जवाब मांग रहे हैं।यहां पढ़े संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन के बड़े अपडेट्स-


मणिपुर के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही में आज भी खूब हंगामा हुआ। इस कारण लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में जवाब की मांग की है। अपनी मांग के पक्ष में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन भी किया।

राजस्थान के मसले पर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

राजस्थान में महिला सुरक्षा, हिंसा और अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सासंदों ने संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगा।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि महिला सुरक्षा चाहे कोई भी राज्य हो या दुनिया भर में, सबसे महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी की सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनाने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ किया है...एक कानून है कि 12 साल से कम उम्र के बलात्कार के मामले में मौत की सजा होगी और फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की गई हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि हमारा कहना है कि इस समय महिलाओं के साथ अगर कहीं सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं तो वो राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड में हुए हैं मगर विपक्ष को केवल मणिपुर दिखाई देता है।

हमारा कहना है कि मणिपुर में जो भी हुआ वो बेहद दुखद है मगर राजस्थान और अन्य राज्यों में जो भी हुआ वो भी दुखद है। राजस्थान सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। वहीं भाजपा सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान के मसले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगा।


महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन

संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा जहां एक तरफ बीजेपी राजस्थान, बंगाल और छत्तीसगढ़ में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को लेकर प्रदर्शन करने वाली है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA मणिपुर की मुद्दे पर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन भी कर सकते हैं। ऐसे में संसद भवन के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के भी आज खूब हलचल रहेगी।

यह भी पढ़ें - अपनी ही सरकार का विरोध करने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को CM गहलोत ने किया बर्खास्त