
पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान,
Lok Sabha Elections 2024 भोजपुरी गायक व स्टार पवन सिंह ने लोक सभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह को टिकट दिया था। उस समय उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पवन सिंह की पार्टी बदलने की चर्चा जोरों पर होने लगी थी। फिलहाल अब भोजपुरी स्टार ने इस बात पर मोहर लगा दी कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
भोजपुरी स्टार ने एक्स पर किया पोस्ट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 में पर मैदान पर उतरेंगे। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैंअपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है।’
इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्रों के अनुसार जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक पवन सिंह आरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल पवन सिंह बिहार से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में उन्होंने अपनी बात बताई थी। उन्होंने कल मंगल पांडे से भी मुलाकात की। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी जानकारी भी मिल रही है।
Updated on:
13 Mar 2024 02:19 pm
Published on:
13 Mar 2024 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
