9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवन सिंह का रहा विवादों से गहरा नाता, गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नि तक लगा चुकी है गंभीर आरोप, भोजपुरी स्टार काराकाट में NDA का बिगाड़ेंगे गणित!

Pawan Singh Profile: पवन सिंह अपनी गायिकी के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। गायिकी और फिल्मों के अलावा विवादों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। इसके पहले एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ उनका गहरा विवाद रहा है।

3 min read
Google source verification
Pawan singh bhojpuri star

Bhojpuri Star Pawan Singh

Pawan Singh Profile: पवन सिंह अपनी गायिकी के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। गायिकी और फिल्मों के अलावा विवादों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। खेसारी लाल यादव के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। इसके पहले एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ उनका गहरा विवाद रहा है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। BJP ने उन पर अनुशासनहीनता के मामले में ये कार्रवाई की है। ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह किसी विवाद के चलते सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वो कई विवादों में घिरे रहे हैं। ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में जानते हैं। पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी लेकिन शादी की धूम तीन महीने बाद ही खत्म हो गई, जब नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया। पवन सिंह पर एक्टर अक्षरा सिंह ने कई आरोप लगाए थे। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों और वीडियो में साथ काम किया।

अक्षरा सिंह ने लगाए थे ये बड़े आरोप

अक्षरा सिंह को इस रिश्ते से धोखा तब मिला जब पवन सिंह ने बिना बताए ज्योति सिंह से 2018 में शादी कर ली। इसके बाद अक्षरा सिंह ने अपने कई इंटरव्यू में उन पर गंभीर आरोप लगाए। अक्षरा का आरोप था कि ज्योति सिंह से शादी के बावजूद सिंगर पवन सिंह संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर नशे में धुत होकर मारपीट करता और जान से मारने की धमती देता। आज भी दोनों एक्टर एक दूसरे के सामने नहीं आते हैं। हालांकि आजकल ये गाना हर क्लब और डिस्को में बजते आप सुन सकते हैं. फिर भी आपको बता दें कि यह गाना रिलीज के साथ खूब विवादों में रहा।

अश्लीलता फैलाने का भी लगा आरोप

पवन सिंह का लॉलीपॉप लागूली गाना उनके करियर को ऊंचाइयों पर ले गया लेकिन इस गाने के द्विअर्थी होने को लेकर भी खूब बवाल मचा।
पवन सिंह की निजी जिंदगी जितनी विवादों में रही उनका प्रोफेशनल लाइफ भी उसी तरह विवादों में उलझा रहा। उन पर गानों के जरिए बोल्ड कंटेंट परोसने और अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा था।

खेसारी लाल यादव के साथ चली जंग

भोजपुरी के दो सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की जुबानी जंग किसी से छुपी नहीं है। पहले अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव के साथ थी तो पवन और खेसारी के बीच विवाद गहराया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की इसमें इंडस्ट्री के दूसरे कलाकार भी शामिल हो गए।

काराकाट लोकसभा सीट पर NDA को देंगे कड़ी चुनौती

अंतिम चरण में सबसे रोचक लड़ाई काराकाट में दिख रही। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उपेंद्र कुशवाहा यहां राजग उम्मीदवार हैं, जिनका मुकाबला महागठबंधन के राजा राम सिंह कुशवाहा (भाकपा माले ) से है। दोनों कुशवाहा नेताओं के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निर्दलीय उम्मीदवारी सुर्खियां बटोर रही हैं। पवन सिंह और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले भोजपुरी सितारों को देखने-सुनने बड़ी भीड़ आ रही है। यह भीड़ वोट में कितना बदल पाती है, यह देखने वाली बात होगी। बिहार की चुनावी लड़ाई बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए या फिर इंडिया गठबंधन के बीच क्यों न हो लेकिन काराकाट लोकसभा सीट पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. काराकाट सीट पर शुरू में माना जा रहा था कि पवन सिंह के निर्दलीय उतरने पर भोजपुरी इंडस्ट्री का उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन पवन सिंह के नामांकन के बाद जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे तस्वीर भी साफ होती जा रही है।