केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में अयोजित भाजपा के प्रदेश अधिवेशन में कार्यकर्ताओं में जहां जोश भरा, वहीं शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर खास तौर से निशाना साधा। उन्होंने एनसीपी (एसपी) मुखिया शरद पवार को भारत में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना बताया और कहा कि सरकारों में भ्रष्टाचार को संस्थागत करने का काम उन्होंने ही किया है।