
Rahul Gandhi: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Election) के लिए आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं तीसरे और अंतिम चरण के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जम्मू पहुंचे। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक यहां लेफ्टिनेंट गवर्नर है तब तक सारा काम बाहर के लोगों को मिलेगा। ये लोग चाहते है कि जम्मू कश्मीर को बाहर के लोग चलाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले राज्य का दर्जा वापस दिलाने का काम करेंगे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में बहुत सारी UTs को राज्य बनाया गया। लेकिन पहली बार एक राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया गया है ये जम्मू कश्मीर के साथ हुआ है। ऐसा करना जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय है। आपका लोकतांत्रिक हक आपसे छीन लिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू यहां का सेंट्रल हब है.. जो कश्मीर के बिजनेस और प्रोडक्शन को पूरे देश से जोड़ता है। लेकिन बीजेपी सरकार ने इस सेंट्रल हब के रोल को खत्म कर, यहां की MSMEs और Entrepreneur की रीढ़ तोड़ दी। जब तक जम्मू-कश्मीर के MSMEs अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यहां रोजगार पैदा नहीं होगा।
राहुल गांधी ने कहा आज देश की सरकार अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए चलती है। GST एक हथियार है, जिससे जम्मू-कश्मीर के छोटे और मध्यम उद्दोगों पर हमला किया गया। सच्चाई यही है कि नोटबंदी और गलत जीएसटी ने हिंदुस्तान के लाखों बिजनेस खत्म कर दिए।
Updated on:
25 Sep 2024, 4:23 PM IST
Published on:
25 Sep 2024, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.