एक निजी चैनल के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "मैं राजनीति में काफी नया हूं, लेकिन BJP को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों के हाथ मिला रहे हैं। मुझे नहीं लगता है यह काम करेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक निजी चैनल के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए गुजरात चुनाव, विपक्षी एकता, एमसीडी चुनाव, आबकारी नीति, पराली सहित कई मुद्दों में राय रखी। उन्होंने कहा कि "अगर कोई गरीब है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो होशियार नहीं है। अगर हमने लोगों को अच्छी शिक्षा दे दी होती और शिक्षा में फोकस किया जाता तो देश आज कहीं और पहुंच जाता।"
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने शिक्षा का जो मॉडल खड़ा किया, उसकी स्थिति बहुत बुरी है। उन्होंने कहा कि "पूरे देश में 28 करोड़ बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। इन 28 करोड़ में से लगभग 10 करोड़ बच्चे प्राइवेट स्कूलों में जाते हैं और 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं। सरकारी स्कूलों का हाल बहुत बुरा है। 18 करोड़ बच्चों को अगर अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही हैं तो देश कैसे तरक्की कर सकता है।
'लोग उम्मीद चाहते हैं, विपक्षी एकता नहीं': केजरीवाल
CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी विपक्षी दल BJP को हराने के लिए हाथ मिलाने में लगे हुए हैं, मुझे नहीं लगता है यह काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने BJP पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह दिनभर गाली देते रहते हैं। इन्होंने दिल्ली MCD में 15 साल तक शासन किया, लेकिन ये काम नहीं बताते हैं, केवल निगेटिव राजनीति करते हैं।
पंजाब में नई आबकारी नीति से राजस्व में 48% की बढ़ोतरी
दिल्ली की आबकारी नीति विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 31 जुलाई को आबकारी नीति का विस्तार होना था, लेकिन अधिकारियों को निलंबन की धमकी दी गई। हमें इसे वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। यही नीति पंजाब में भी लागू की गई है, जहां के राजस्व में 48% की बढ़ोतरी हुई है।
किसान नहीं जलाना चाहते हैं पराली
पंजाब में पराली जलाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब में खेत में पराली जलाने की जिम्मेदारी ले रहा हूं। पंजाब में पराली जल रही है। किसान पराली नहीं जलाना चाहते, लेकिन अन्य सरकारों ने समाधान पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए वो पराली जला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- 'पांच से कम सीटें जीतेगी कांग्रेस'