Blood PressurePatients in India : ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को अलग-अलग समय अलग-अलग दवा लेने की जरूरत नहीं होगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , दिल्ली (AIIMS, Delhi) और इंपीरियल कॉलेज, लंदन (Imperial College, London) के शोधार्थियों ने सभी दवाओं को मिलाकर एक गोली तैयार की है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखेगी। यह मौजूदा दवाओं से पांच गुना प्रभावी होगी।