
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिला है। वहीं, देश में अभी भी ईंधन के दामों में बहुत ज्यादा राहत मिलते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव करने के बाद राजस्थान में जहां पेट्रोल-डीजस के दाम में बेहद मामूली कमी देखने को मिली है। वहीं, यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों में ईंधन के दामों में बढ़त देखने के लिए मिला है। बता दें कि भारत में जून 2017 के बाद से ही प्रतिदिन ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है।
राजस्थान में सस्ता तो यूपी-बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बुधवार सुबह राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 108.45 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 3 पैसे की गिरावट के साथ 93.69 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, यूपी में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 97.00 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये लीटर हो गया है। बिहार के बक्सर जिले में आज पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 108.55 रुपये लीटर तो डीजल 29 पैसे चढ़कर 95.27 रुपये लीटर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| मुंबई | 106.31 | 94.27 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| नोएडा | 97.00 | 90.14 |
| जयपुर | 108.45 | 93.69 |
| बक्सर | 108.35 | 95.27 |
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
घर बैठे ऐसे पता करें आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Published on:
24 Jan 2024 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
