
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती होगी या नहीं? इस सवाल का जवाब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिया। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद देश में तेल की कीमतों में मिलाजुला असर देखने को मिल। 3 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे डब्लूटीआई क्रूड हल्की बढ़त के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा ब्रेंट क्रू़ड आयल गिरावट के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के बाद कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा तो कई राज्यों में सस्ता भी हुआ है। राजस्थान में आज एक लीटर पेट्रोल 108.16 रुपये और डीजल 93.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात महाराष्ट्र की करें तो यहां पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई है।
क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है। कच्चे तेल की कीमतें अभी बहुत ज्यादा अस्थिर हैं। मंत्री ने ईंधन की कीमत में कटौती के बारे में मीडिया रिपोर्टों की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऊर्जा की उपलब्धता बनाए रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जब कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं तो तेल विपणन कंपनियों - इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल को भारी नुकसान हुआ था।
पुरी बोले- कोई चर्चा नहीं हुई
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ईंधन की कीमतों में कटौती पर तेल विपणन कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है और वे मूल्य निर्धारण के मामले में सकारात्मक स्थिति चाहते हैं।भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हाल के महीनों में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं। पुरी ने कहा, "दक्षिण एशियाई देशों में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 40-80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यदि आप पश्चिमी औद्योगिक दुनिया को देखें, तो वहां कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत में कीमतें कम हुई हैं।'' उन्होंने कहा, "दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हम ऐसा करने में सक्षम हैं। केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती दो मौकों पर की गई, नवंबर 2021 और मई 2022 में और इसे हमने 2023 में जारी रखा।"
Updated on:
08 Jan 2024 07:44 pm
Published on:
03 Jan 2024 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
