Petrol Diesel Price in 27 January 2023 : सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (27 जनवरी, 2023) को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है।
Petrol Diesel Price in 27 January 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (27 जनवरी, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र सहित कई शहरों में तेल महंगा हो गया है। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार—
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 107.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं, डीजल 24 पैसे बढ़कर 94.15 रुपये प्रति लीटर हो गया।
राजस्थान में पेट्रोल 52 पैसे सस्ता हुआ होकर 108.58 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 47 पैसे सस्ता होकर 93.81 रुपये पर है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ये थोड़ा गिरा है। वहीं पंजाब, ओडिशा, कर्नाटक, केरल व महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की तेजी आई है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.32 रुपये और डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani के हाथ लगाते ही दौड़ा स्टॉक, चॉकलेट बनाने वाली कंपनी के शेयर ने दिया 192% से अधिक का रिटर्न
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।