8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, बिहार में सस्ता तो यहां हुआ मंहगा, जानें अपने शहर का रेट

Today Petrol Diesel Prices: मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव के बाद बिहार में लगातार दूसरे दिन तेल सस्‍ता हुआ है

2 min read
Google source verification
 Petrol diesel prices changed Kashmir to Kanyakumari it was cheap in Bihar but became expensive here

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिला है। लगातार कई दिनों तक दाम बढ़ने के बाद सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आ गया है। वहीं, राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने मंगलवार को तेल के नए रेट जारी कर दिए। पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी होने के बाद बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने के लिए मिला है। बता दें कि भारत में भी जून 2017 के बाद से ईंधन के दाम में बदलाव किया जाता है।

कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव के बाद बिहार में लगातार दूसरे दिन तेल सस्‍ता हुआ है, जबकि कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक आज पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज फिर सस्‍ता हुआ और 24 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 22 पैसे गिरकर 94.04 रुपये लीटर हो गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में आज पेट्रोल 31 पैसे सस्‍ता हुआ और 99.67 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 29 पैसे गिरकर 85.09 रुपये लीटर हो गया है। तमिलनाडु के कन्‍याकुमारी जिले में आज पेट्रोल 8 पैसे चढ़कर 103.57 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 8 पैसे महंगा होकर 95.21 रुपये के भाव बिक रहा है।


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम























































प्रमुख शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
पटना107.2494.04
डोडा99.6785.09
कन्‍याकुमारी103.5795.21
जयपुर109.3193.72
लखनऊ96.5789.76

घर बैठे ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 4 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट