
Petrol Diesel Today Rate
Petrol Diesel Today Rate: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। रूस ने निर्यात पर एक बार फिर कड़ाई की है जिसके बाद आपूर्ति पर कंसर्न बढ़ा दिया गया है। वहीं इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। आतंरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में 3.5 प्रतिशत का उछाल देखा गया, जिसके बाद 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर तेल की बिक्री हुई। वहीं अमेरिकी क्रूड यानी WTI भी 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। देश में डीजल पेट्रोल की बात करें तो कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
ये है आज का रेट
बता दें कि सोमवार यानी 9 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिका है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक्री हो रहा है। मोहाली में पेट्रोल 98.95 रुपये और डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर,पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर,पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.24 रुपये प्रति लीटर,श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.94 रुपये और डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Updated on:
09 Oct 2023 05:06 pm
Published on:
09 Oct 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
