16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Phalodi Satta Bazar: फलोदी से अलग चल रहा Mumbai Satta Bazar, राहुल बनेंगे PM या नरेंद्र मोदी तीसरी बार संभालेंगे सरकार?

Phalodi Satta Market: राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार ने BJP की जीत ही नहीं तय की है बल्कि सीटें 300 पार पहुंचा दी हैं वहीं Congress को 70 सीटों के भीतर ही समेट दिया है। मुंबई के बाजार के यह उलट है। यहां NDA को 200 के अंदर समेट दिया और India को 300 पार कर दिया है। आइए आपको बताते है किस बाजार में क्या हो रहा है?

2 min read
Google source verification

Mumbai Satta Market: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम परिणाम आने में अब सिर्फ 15 दिन बाकी है। पांच चरण का चुनाव हो चुका है। चुनाव आयोग की आचार संहिता के चलते चुनाव परिणाम पर शोध करने वाली कंपनियां भी चुप हैं लेकिन एक जगह ऐसी भी जहां पूरी तरह से लोगों को उसके चुनावी विश्लेषण पर भरोसा हो रहा है। बात कर रहे हैं सट्टा बाजार की।
यूं तो देश में कई सट्टा बाजार प्रचलित हैं। राजस्थान का फलौदी उसमें सबसे प्रमुख है। मुंबई का सट्टा बाजार भी इससे कमतर नहीं है। सबसे पहले सट्टा बाजार यहीं विकसित हुआ था। इसके अलावा कानपुर और पूणे सहित पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के अंबाला में सट्टा बाजार की पूरे शबाब पर है। अब देखते हैं कि सट्टा बाजार का आंकलन कितना सही रहता है।

Phalodi Satta Market: फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा 300 सीटें से ज्यादा सीटें जीतने का सट्टा लगा रही है। वहीं कांग्रेस 60-63 सीटों पर सिमट सकती है, जो 2019 की 52 सीटों की तुलना में कम है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक शेष सीटें अन्य दलों में बंट रही हैं।

Mumbai Satta Market: मुंबई का सट्टा पूरी तरह से उलट दिखाई दे रहा है। वहां कांग्रेस को ज्यादा तवज्जो मिल रही है। इतना ही नहीं किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनते नहीं दिखाई दे रही है। यहां सबसे ज्यादा सट्टा एनसीपी और शिवसेना पर लगा रहा है। गौरतलब है​ कि ये दोनों पार्टियां दो टुकड़ों बंट गई हैं और इनकी लड़ाई कें भाजपा यहां फायदा उठाने की ताक में है।

Ludhiana Satta Market: लुधियाना लाटरी का कभी सबसे बड़ा केंद्र रहा है। यहां सट्टा आम बात है। यहां सबसे ज्यादा सट्टा आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर लगा रहा है। भाजपा यहां मुख्य विरोधी दल के रूप में सामने है। सट्टा बाजार में अकाली दल को बहुत ज्यादा तवज्जों नहीं मिल रही है।

Ambala Satta Market: अंबाला के सट्टा बाजार में इस समय जेजेपी पर सबसे ज्यादा पैसा लगा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा भाव दिया जा रहा है। भाजपा पर भी ज्यादा सीटों के दांव पर पैसा ज्यादा लगा हुआ है। कांग्रेस पर पैसा कम लग रहा है।

Kanpur Satta Market: उत्तर प्रदेश के इस शहर की पहचान यूं ता​ मिजाजी और मजूदरों की रही है लेकिन लाटरी बंद होने के बाद सट्टा बाजार यहां सबसे तेजी से फैला है। इस समय यहां भाजपा के 70 पार की सीटों पर खूब सट्टा लगा है। रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, मैनपुरी और कन्नौज पर भी दांव खूब चल रहा है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।