14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: 16000 फीट की ऊंचाई पर टूटी विमान की खिड़की, वीडियो में देखिए खौफनाक मंजर

जब हजारों फीट की ऊंचाई पर अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की टूट गई तो अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
airlines.jpg

अलास्का एयरलाइंस के एक बोइंग विमान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब 16000 फीट की ऊंचाई से खिड़की टूट कर गिर गई। इस वजह से विमान में सवार सभी 177 लोगों की जान पर संकट आ गया। अलास्का एयरलाइन्स की इस विमान में छह चालक दल के सदस्य थे। भयावह स्थिति को देखते हुए इस विमान की पोर्टलैंड पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। खबर आ रही है कि अलास्‍का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को 4:52 बजे रवाना हुई थी लेकिन इस हादसे के बाद महज 38 मिनट बाद तय जगह से पहले विमान को 5:30 बजे फिर से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

वीडियो से क्या पता चला

अलास्का एयरलाइंस में सवार यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो से पता चलता है कि विमान मिडल-केविन एग्जिट गेट से पूरी तरह से अलग होकर निकल गया था। सम्बंधित एयरलाइंस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "पोर्टलैंड से ओन्टारियो, कैलिफ़ोर्निया के लिए बोइंग 737-9 मैक्स उड़ान संख्या एएस1282 को प्रस्थान के तुरंत बाद एक दुर्घटना से गुजरना पड़ा, जिसके बाद सभी 171 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ विमान की पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से आपातलैंडिग करनी पड़ी। हम जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ और जैसे ही यह उपलब्ध होगा हम उसकी जानकारी साझा करेंगे।"